हरियाणा,18 जून 2025: हरियाणा के युवाओं के लिए बुरी ख़बर सामने आई है। हरियाणा के युवा जो सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं यह बड़ी अपडेट उनके लिए है। बतादें की राज्य सरकार ने ग्रुप-C के 3,053 पदों पर होने वाली भर्तियों को रद्द कर दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर मुख्य सचिव कार्यालय ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भर्ती विज्ञापनों को वापस लेने की अनुमति दी है। हरियाणा सरकार के इस फैसले से हजारों युवाओं को बड़ा झटका लगा है।
रद्द किए गए पदों में शामिल हैं ये विभाग
रद्द की गई भर्तियों में , स्टेनोग्राफी से जुड़े 1592 पद और इंडियन रिजर्व बटालियन के 66 पद, व् कई अन्य विभागों के पद शामिल किए गए हैं। पिछले महीने रद्द किए गए कुछ पदों को इस सूची में दोबारा शामिल किया गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग इन पदों के लिए नई भर्ती प्रक्रिया को भी जल्द शुरू करेगा।
दो दिन पहले हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में 5600 पुरुष व महिला कॉन्स्टेबल की भर्ती को भी रद्द कर दिया था। इसके अलावा पुलिस भर्ती का नया नोटिफिकेशन CET-2025 के बाद जारी होगा ,जिससे सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं को राहत मिलेगी।
इसके अलावा नई भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा ताकि युवाओं को रोज़गार के नए अवसर मिल सकें। फ़िल्हाल युवाओं धैर्य रखने की अपील की गई है।
यह भी पढ़े: खतरे में आई 187 यात्रियों की जान ! खराब मौसम के चलते एयर इंडिया की फ्लाइट को किया गया डायवर्ट