चंडीगढ़, 22 जून 2026: हरियाणा सरकार राजस्व विभाग में स्टाफ की कमी दूर करने और गांवों में पटवारियों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लेने जा रही है। आज होने वाली कैबिनेट बैठक में 2600 नए चयनित पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि 18 महीने से घटाकर 12 महीने करने के प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है।
सरकार का मानना है कि लंबी ट्रेनिंग अवधि के कारण बड़ी संख्या में चयनित पटवारी फील्ड में नहीं पहुंच पा रहे हैं। ट्रेनिंग अवधि कम होने से राजस्व रिकॉर्ड, इंतकाल, जमाबंदी और भूमि संबंधी अन्य लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी।
प्रस्ताव के अनुसार नई 12 महीने की ट्रेनिंग में 6 महीने स्किलिंग और 6 महीने फील्ड ट्रेनिंग शामिल होगी। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाला मासिक भत्ता 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने का भी विचार है। इससे प्रशिक्षुओं के बीच ड्रॉपआउट की संख्या कम होने की उम्मीद है।
ये भी देखे: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 10 खेल नर्सरियां बंद, संसाधनों और रखरखाव की कमी