हिसार में नवीकृत चौधरी देवीलाल टाउन पार्क का नायब सिंह सैनी ने किया उद्घाटन

by Manu
देवीलाल टाउन पार्क

हिसार, 15 जनवरी 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज हिसार स्थित नवीकृत चौधरी देवीलाल टाउन पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पार्क हिसार शहर की सबसे बड़ी सौगात है। ये स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव का अनूठा केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि पार्क के नवीकरण पर 14 करोड़ 72 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि यहां आकर लोग योग, सूर्य नमस्कार और अन्य शारीरिक व्यायाम कर लाभ उठा सकेंगे। पार्क का विकास पांच तत्वों के थीम पर आधारित है। सूर्य नमस्कार करती हुई मूर्तियां लोगों को प्रेरणा देती हैं। सूर्य नमस्कार करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। पार्क भारतीय संस्कृति से जुड़ने का भी माध्यम बनेगा।

सीएम ने आगे कहा कि पार्क में जॉगिंग एवं वॉकिंग ट्रैक विकसित किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और फिटनेस प्रेमियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक है। पार्क में पुरुषों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था की गई है। पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए औषधीय पौधों का उद्यान विकसित किया गया है।

ये भी देखे: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की हरियाणा और पंजाब के प्रमुख कलाकारों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात

You may also like