हर्षित राणा फिट, अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया में शामिल

by Manu
हर्षित राणा

चेन्नई, 19 जून 2026: तेज गेंदबाज हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। BCCI ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि राणा ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और अब चेन्नई में भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं।

चेपॉक स्टेडियम में 20 जून को सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच खेला जाएगा। भारत इस समय 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। टीम ने पहला मैच 7 विकेट से और दूसरा मैच 170 रनों से जीता था।

राणा पिछले कुछ समय से BCCI के डॉक्टरों और फिजियोथेरेपिस्ट की निगरानी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस पर काम कर रहे थे। फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया।

अब तक अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ही तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब कप्तान शुभमन गिल के पास चेन्नई की परिस्थितियों के हिसाब से तीन तेज गेंदबाजों का विकल्प तैयार है।

गौरतलब है कि हर्षित राणा टी-20 विश्व कप से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में चोटिल हो गए थे। चोट गंभीर होने के कारण उनकी सर्जरी हुई थी। इसी वजह से वे टी-20 विश्व कप और आईपीएल 2026 दोनों मिस कर चुके हैं।

ये भी देखे: India T20I Squad: श्रेयस टी-20 के नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका, भारत की टी20 टीम का ऐलान

You may also like