हर्ष गुजराल ने अपने शो में बिहार पर किया विवादित टिप्पणी, सोशल मीडिया पर मंचा बवाल

by Manu
हर्ष गुजराल

पटना, 21 मई 2025: इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद अभी थमा भी नहीं है कि कानपुर के कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने विवादित टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। हर्ष गुजराल द्वारा अपने कॉमेडी शो में ऑपरेशन सिंदूर मुद्दे को लेकर बिहार और बिहार के लोगों पर टिप्पणी करने पर लोग नाराज है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके पटना शो को रद्द करने और बहिष्कार करने की मांग कर रहे है। गुजराल 23 मई से 26 जुलाई तक 22 शहरों में जो बोलत है वही होता है ( Jo Bolta Hai Wohi Hota Hai) कार्यक्रम आयोजित करेंगे। वह एक कॉमेडी शो भी करने जा रहे हैं। जिसका 7 जून को पटना में शो है।

हर्ष गुजराल ने शो में बिहार का किया अपमान

तीन दिन पहले हर्ष गुजराल ने अपने यूट्यूब चैनल पर जय हिंद नामक कॉमेडी शो का वीडियो अपलोड किया था, जिसमें पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर चर्चा की गई थी।

इस वीडियो में गुजराल ने कहा, ‘ब्लैकआउट से भारत डर रहा है। लेकिन बिहार में लोग ब्लैकआउट देखने के लिए घरों के बाहर उमड़ पड़े। पूरे देश में बिहार जैसा तुच्छ समुदाय कोई नहीं है। बिहार में एक व्यक्ति दूसरे से मिला और बोला, ब्लैकआउट से डरा रहे हैं इंडिया को। बिहार में लोग बाहर ब्लैकआउट देखने आ गए। बिहार से बकचोद लोग नहीं है पूरे देश में। बाहर में एक मिला, कह रहा है कि अंधेरा देखने आए हैं। अंधेरा का मेन काम है, कोई दिखाई ना दे।’

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में काम कर चुके हर्ष गुजराल पहले भी विवादों में फंस चुके हैं। उन्होंने एक बार अपनी कॉमेडी में कहा था कि रशियन 6000 में आ जाती है, उनका इशारा कॉल गर्ल्स के तरफ था। इसके बाद काफी विवाद हुआ था।

ये भी देखे: Samay Raina: इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बीच समय का गुजरात मे शो रद्द

You may also like