उत्‍तराखंड में पवित्र रिश्ता हुआ शर्मसार, मां ने ब्‍वॉयफ्रेंड और दोस्तों से कराया बेटी का दुष्‍कर्म

by Manu
दुष्कर्म

हरिद्वार, 04 जून 2025: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष को अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी का यौन शोषण (दुष्‍कर्म) करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला का अपने पति से लंबे समय से विवाद चल रहा था, और उसकी बेटी पिछले एक महीने से अपने पिता के साथ रह रही थी। जब पिता ने अपनी बेटी को गुमसुम देखा, तो बातचीत में बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने प्रेमी सुमित पटवाल और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसका यौन शोषण करवाया।

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद महिला को हरिद्वार के शिवमूर्ति चौक के पास सुमित पटवाल के होटल से गिरफ्तार किया गया। सुमित ने यह होटल लीज पर लिया हुआ है, और पति से विवाद के बाद आरोपी महिला भी यहीं रह रही थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां उसे घूमने के बहाने सुमित पटवाल के साथ वृंदावन समेत कई जगहों पर ले गई, जहां सुमित और अन्य लोगों ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है।

ये भी देखे: GUJRAT: 7 वर्षीय बच्ची के साथ 60 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, सामान खरीदने दुकान गई थी बच्ची

You may also like