हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, फिटनेस टेस्ट के दौरान लगी चोट

by Manu
हार्दिक पंड्या

नई दिल्ली, 10 जून 2026: ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मंगलवार को फिटनेस टेस्ट पास करने के कुछ घंटों बाद ही हार्दिक को जांघ की मांसपेशी में खिंचाव की शिकायत हुई।

32 वर्षीय हार्दिक आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए पीठ की जकड़न की समस्या से जूझ रहे थे। इसी चोट से उबरने के बाद फिटनेस क्लियरेंस लेने वे बेंगलुरु गए थे।

BCCI सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, नई चोट के कारण हार्दिक को रिकवरी और रिहैबिलिटेशन के लिए कम से कम तीन हफ्ते का समय लगेगा।

ये भी देखे: IND vs AFG Test: भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया, अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट जीत

You may also like