22
काबुल, 10 जून 2026: पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। तालिबान सरकार के अनुसार इन हमलों में 13 आम नागरिकों की मौत हुई। मरने वालों में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग शामिल हैं। साथ ही 14 महिलाएं घायल हुई हैं।
तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के एयरस्पेस का उल्लंघन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में आम नागरिकों के घरों को निशाना बनाकर बमबारी की। मुजाहिद ने हमले में घायल हुए लोगों की तस्वीरें भी जारी की हैं।
अभी तक पाकिस्तान की ओर से इस एयरस्ट्राइक को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।
ये भी देखे: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में एक हॉस्पिटल पर की एयरस्ट्राइक, 400 की मौत, 250 घायल