मुंद्रा, 27 मई 2026: Gujarat ATS Cocaine Seizure: अरब सागर के रास्ते भारत में घुसाई जा रही सैकड़ों करोड़ रुपये की कोकीन की बड़ी खेप को गुजरात एटीएस और इंडियन कोस्ट गार्ड ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा है।
इस ऑपरेशन में 115 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 500 करोड़ रुपये है। एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है।
गुजरात एटीएस की खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए इंडियन कोस्ट गार्ड की इंटरसेप्टर नौकाओं ने मुंद्रा पोर्ट से करीब पांच समुद्री मील दूर लंगर डाले हुए एक कंटेनर पोत की तलाशी ली। रात के समय कम दृश्यता वाले चुनौतीपूर्ण माहौल में टीम ने देखा कि पोत से कुछ बैग समुद्र में फेंके जा रहे हैं।
जॉइंट टीम तुरंत मौके पर पहुंची और समुद्र से पांच बैग सफलतापूर्वक बरामद किए।
ये भी देखे: अल-कायदा से जुड़े 3 युवकों को उम्रकैद, गुजरात ATS की 2 साल पहले किया था गिरफ्तार