मथुरा, 04 सितंबर 2026: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य धर्म कर्तव्य प्रेम करुणा नारी सम्मान समरसता और लोककल्याण के उच्च आदर्शों की प्रेरणा देता है। श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से उन्होंने निष्काम कर्म कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। यह संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक है।
मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन मानवता को धर्म सत्य न्याय और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अपने जीवन और श्रीमद्भगवद्गीता के जरिए यह संदेश दिया कि जब अधर्म और अन्याय बढ़ता है तब धर्म और सत्य की स्थापना के लिए दृढ़ता से खड़ा होना जरूरी है। उनका जीवन हमें कर्तव्य के प्रति निष्ठा अन्याय के खिलाफ संघर्ष और लोककल्याण के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है।
ये भी देखें: मथुरा में सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में की पूजा, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए