गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने तटबंधों एवं संवेदनशील स्थलों पर गश्ती के दिए निर्देश

by Manu
जल संसाधन विभाग निरीक्षण

पटना, 07 सितंबर 2026: गंगा नदी के विभिन्न स्थानों पर लगातार बढ़ते जलस्तर और सहायक नदियों में बैकवाटर के संभावित प्रभाव को देखते हुए जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह द्वारा विभागीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील तटबंधों, स्थलों, स्लुइस गेटों एवं निचले क्षेत्रों में रात्रि गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि सभी संवेदनशील स्थलों पर रात्रि पेट्रोलिंग एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

तटबंधों एवं अन्य संरचनाओं पर सीपेज, ओवरटॉपिंग, कटाव, रिसाव अथवा किसी भी प्रकार की प्रतिकूल स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को दी जाए तथा बिना किसी विलंब के प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

रात्रि के दौरान सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त मानव बल, प्रकाश एवं संचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी विशेषकर महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर पूरी रात्रि सतर्क एवं उपलब्ध रहें।

ये भी देखे: बहराइच में जन्माष्टमी विसर्जन के दौरान भयानक हादसा, हाईटेंशन तार से करंट लगने से 8 बच्चे समेत 11 झुलसे

You may also like