कश्मीर में सोनमर्ग सुरंग के पास CRPF की गाड़ी पलटी, 6 जवान घायल

by Manu
Kashmir CRPF vehicle accident

कश्मीर, 03 जुलाई 2026: मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार को सोनमर्ग (गगनगीर) सुरंग के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवार CRPF के 6 जवान घायल हुए है। मिली जानकारी के अनुसार, वाहन का संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क से फिसल गया।

दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर राहत कार्य शुरू किया गया। सभी घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बेहतर इलाज के लिए उन्हें पास के गुंड स्थित CRPF शिविर और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: जम्मू कश्मीर के बडगाम में CRPF वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी गाड़ी 9 जवान घायल

You may also like