चंडीगढ़, 24 दिसंबर 2025: उपमंडल नूरपुर के एक निजी स्कूल में स्कूल हैल्थ प्रोग्राम के तहत बच्चों को दी गईं आयरन टैबलेट खाने से पांच बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बच्चों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलवर सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि स्कूल हैल्थ प्रोग्राम के तहत स्कूलों में बच्चों को आयरन की कमी दूर करने के लिए टैबलेट दी जाती हैं। ये टैबलेट अध्यापक ही बच्चों को खाने के लिए देते हैं।
डॉ. दिलवर सिंह ने कहा कि आयरन टैबलेट को खाली पेट खाने से गैस्ट्रिक और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इस दवा से पांच बच्चों की तबीयत बिगड़ी। इनमें से चार बच्चों को सिविल अस्पताल नूरपुर ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। एक बच्चे को निजी अस्पताल में ले जाया गया, वह भी अब पूरी तरह ठीक है और घर भेज दिया गया।
ये भी देखे: नूरपुर में महिला नशा तस्कर 10.38 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार, घर में चल रहा था कारोबार