सावन का पहला दिन, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, सीएम योगी ने काशी में काल भैरव के दर्शन किए

by Manu
सीएम योगी ने काशी में काल भैरव के दर्शन किए

वाराणसी, 30 जुलाई 2026: सावन का आज पहला दिन है। गुरुवार सुबह से ही वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर समेत प्रदेश के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। काशी में बाबा विश्वनाथ का फूलों से खास श्रृंगार किया गया। मंगला आरती के बाद अब तक 50 हजार से अधिक भक्त बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

सुबह साढ़े आठ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले काल भैरव के दर्शन किए और आरती उतारी। इसके बाद बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया और भस्म चढ़ाई।

सीएम योगी काशी की गलियों में भी घूमे। उन्होंने दुकानदारों से पूछा कि इंतजाम में कोई कमी तो नहीं है। एक दुकान पर बैठे बच्चे को दुलारते हुए उन्हें चॉकलेट भी दी।

योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी तरह की दिक्कत न हो। बता दें कि पिछले साल की तरह इस बार भी पूरे सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी।

इधर प्रदेश की सड़कों और हाईवे पर कांवड़ियों का रेला दिखने लगा है। आज बरेली में कांवड़ यात्रा को लेकर अहम बैठक होगी। बैठक में डीजीपी राजीव कृष्ण, प्रमुख सचिव एसपी गोयल और 9 जिलों के डीएम शामिल होंगे।

ये भी देखें: गुरु पूर्णिमा के दिन सीएम योगी ने किया जनता दर्शन, लगभग 200 लोगों की समस्याएं सुनीं

You may also like