Chhattisgarh Plane Crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर में जंगल में पेड़ से टकराकर विमान क्रैश

by Manu
Chhattisgarh Plane Crash

जशपुर, 20 अप्रैल 2026: Chhattisgarh Plane Crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान क्रैश हुआ है। विमान रतनपहली जंगल में पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया। हादसा खुरासागढ़ा गांव के पास आरा पहाड़ियों में हुआ।

जानकारी के अनुसार, विमान जमीन से महज 30 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, जब अचानक यह पहाड़ी से टकरा गया। हादसे के बाद जंगल में आग की लपटें और घना धुआं उठता देखा गया।

जशपुर के एसपी ने एयरक्राफ्ट क्रैश होने की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह खुद घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। फिलहाल और कुछ बताना मुश्किल है।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम को मौके पर भेज दिया गया है।

ये भी देखे: Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश, पवार सहित 6 लोगों की मौत

You may also like