बेंगलुरु, 15 अक्टूबर 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। जिसमें चार मैचों के बाद दोनों टीमों ने 2-2 मुकाबले अपने नाम किए हैं। ऐसे में अब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 17 अक्टूबर को खेले जाने वाले इस टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले को लेकर नजरें टिकी हुई हैं। जो टीम इंडिया के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है। टीम इंडिया ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपना पिछला मुकाबला दो साल पहले खेला था। जिसके बाद अब वह यहां मुकाबला खेलेगी। बेंगलुरु के ग्राउंड पर भारतीय टीम के रिकॉर्ड को देखते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए सीरीज जीतना एक बड़ी चुनौती रहने वाली है।
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय टीम ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2012 में खेला था। जिसके बाद अब तक यहां पर उन्होंने कुल आठ मुकाबले खेले हैं। टीम इंडिया ने इसमें से चार मैचों को जहां अपने नाम किया तो वहीं तीन में उनको हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था। साल 2024 की शुरुआत में भारतीय टीम ने यहां पर अपना पिछला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। जो अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ था। और इस मैच को टीम इंडिया सुपर ओवर में जाकर अपने नाम करने में कामयाब हो सकी थी। इस मैदान पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता रहा है। जिसके पीछे बड़ी वजह छोटी बाउंड्री का होना भी है।
टीम इंडिया ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जो आठ मैच खेलते हुए चार में जीत हासिल की है उसमें सभी में उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले को अपने नाम किया है। ऐसे में अब सभी की नजरें वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच को लेकर टिकी हुई है। जिसमें पिच को ध्यान में रखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी में से किस चीज को करने का फैसला लेती है। बेंगलुरु के स्टेडियम में अब तक 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। जिसमें चार बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। तो वहीं पांच बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है।
ये भी देखे: RCB फैंस के लिए अच्छी खबर, चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई क्रिकेट की वापसी, अपने 5 मैच खेलेगी RCB