चंडीगढ़, 15 अक्टूबर 2026: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार निवेश और नए अवसरों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा स्वीडन के साथ शुरू की गई पहल को आगे बढ़ाना ही हरियाणा का मुख्य लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मई 2025 में भारत और स्वीडन ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया था। इसके तहत आने वाले पांच वर्षों में दोनों देशों ने आपसी व्यापार और निवेश को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।
हरियाणा में स्थित 18 ड्राई पोर्ट्स का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वीडन के साथ मिलकर इन ड्राई पोर्ट्स के विकास और संचालन पर काम करना चाहती है।
ये भी देखे: हरियाणा को इनोवेशन कैपिटल बनाने का लक्ष्य, सीएम सैनी ने सिंगापुर में पेश किया विजन