किसान नेता जोगिंदर उगराहां नहीं होंगे सरकार के साथ होने वाली बैठक में शामिल

by TheUnmuteHindi
किसान नेता जोगिंदर उगराहां नहीं होंगे सरकार के साथ होने वाली बैठक में शामिल

संगरूर, 21 मार्च : पंजाब सरकार द्वारा गत दिनों शंभू व खनौरी बार्डर से किसानों के बड़ेे आंदोलन को खदेडऩे के बाद से किसानों में भारी नाराजगी नजर आ रही है। अब जहां सरकार और किसानों के बीच गतिरोध जारी है। वहीं भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के प्रमुख जोगिंदर सिंह उगराहां ने कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडिय़ां के साथ आज (शुक्रवार) होने वाली बैठक में शामिल न होने का फैसला लिया है।उगराहां ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि सरकार पर भरोसा करना मुश्किल हो गया है, क्योंकि पहले हुई बैठक के बाद उनके कई साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने कहा, हमें भी गिरफ्तार किया जा सकता है। पहले सरकार यह भरोसा दिलाए कि हमें बैठक के दौरान गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तभी कोई बातचीत संभव होगी।

जानिए क्या बोले राकेश टिकैत

वहीं दूसरी ओर किसानों को खदेडऩे पर राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को किसान नेताओं से बातचीत करके इसका समाधान निकलना चाहिए था. पंजाब सरकार ने तो बात ही नहीं की. अगर उनके रास्ते बंद थे तो पंजाब सरकार को लगातार बातचीत करनी चाहिए थी. हमारा (किसानों का) ज्यादा संघर्ष और जो ज्यादातर मुद्दे हैं, वो केंद्र सरकार से जुड़े हैं, राज्य सरकार से कोई इशू नहीं है।

You may also like