Economics Nobel 2025: जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल

by Manu
Economics Nobel 2025

Economics Nobel 2025 Winner: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में 2025 का अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार (स्वेरिग्स रिक्सबैंक प्राइज) घोषित कर दिया है। इस बार सम्मान अमेरिकी अर्थशास्त्री जोएल मोकिर, फ्रांसीसी-ब्रिटिश फिलिप अघियन और कनाडाई-अमेरिकी पीटर हॉविट को ‘नवाचार-संचालित आर्थिक विकास की व्याख्या’ के लिए दिया गया है।

पुरस्कार का आधा हिस्सा मोकिर को ‘तकनीकी प्रगति के जरिए सतत विकास की शर्तों की पहचान’ के लिए, जबकि बाकी आधा अघियन और हॉविट को ‘रचनात्मक विनाश के सिद्धांत’ के लिए संयुक्त रूप से मिलेगा।

जोएल मोकिर अमेरिका के नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं। वे आर्थिक इतिहास पर काम करते हैं। फिलिप अघियन फ्रांस के कॉलेज डी फ्रांस, INSEAD और ब्रिटेन के लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से ताल्लुक रखते हैं।

पीटर हॉविट अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। इन तीनों की खोजें आर्थिक विकास को समझने और नीतियां बनाने में मील का पत्थर साबित हुई हैं।

ये भी देखे: नोबेल शांति पुरस्कार 2025: ट्रंप को नहीं, वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिला पुरस्कार

You may also like