दहाड़ 2: सोनाक्षी की वेब सीरीज दहाड़ की अगले सीजन की तैयारी शुरू

by Manu
दहाड़ 2

मुंबई, 17 मई 2025: Dahaad 2: 2023 में स्ट्रीम होने वाला ‘दहाड़’ के पहले सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसमें सोनाक्षी सिन्हा ने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। ये काफी सफल वेब सीरीज रही थी। दर्शकों को पुलिस अधिकारी अंजलि भाटी की सोनाक्षी की भूमिका बहुत पसंद आई, जो राजस्थान के एक छोटे से गांव में 27 महिलाओं के लापता होने की जांच करती है। पिछले सीजन के सफलता के बाद अब इस सीरीज के दूसरे सीजन ‘दहाड़ 2’ की योजना बनाई गई है।

जोया अख्तर और रीमा कागती दूसरे सीजन की स्क्रिप्ट तैयार करने में व्यस्त हैं। इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

दहाड़ में खलनायक विजय वर्मा के अभिनय की भी प्रशंसा की गई। यह सीरीज बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रस्तुत की गई। यह पहली भारतीय सीरीज थी जिसे बर्लिन फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होने का सम्मान मिला। यह सीरीज बर्लिनेल श्रृंखला पुरस्कार के लिए भी प्रतिस्पर्धा में थी। दहाड़ 2 के अन्य कलाकारों की ऐलान जल्द ही की जाएगी। दर्शक दूसरे सीजन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अब देखना होगा की दहाड़ 2  कैसी कहानी के साथ आती है।

ये भी देखे: शाहरुख खान की फिल्म किंग में दिखेंगे जैकी और अनिल कपूर, 30 साल बाद साथ करेंगे काम

You may also like