भारत ने दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया, 2-0 से जीती सीरीज

by Manu
भारत बनाम अफगानिस्तान

दिल्ली, 16 सितंबर 2026: भारत ने दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में भारत ने 31 गेंद रहते तीन विकेट पर 163 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

भारत के लिए संजू सैमसन ने 22 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। उन्होंने सात चौके और चार छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों पर 39 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। ईशान किशन ने नाबाद 38 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने तीन विकेट लिए।

इससे पहले अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 37 राशिद खान ने 28 और मोहम्मद नबी ने 20 रन बनाए। भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने तीन विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अर्शदीप सिंह को दो विकेट मिले।

ये भी देखे: दिल्ली में भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 आज, वरुण चक्रवर्ती सीरीज से बाहर

You may also like