लिविंगस्टोन को ट्रेड करना चाहती है CSK, 13 करोड़ में SRH ने खरीदा था

by Manu
Livingstone

चंडीगढ़, 04 नवंबर 2026: चेन्नई सुपर किंग्स इंग्लैंड के ऑलराउंडर लिअम लिविंगस्टोन को ट्रेड करने की कोशिश में है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी इस प्रस्ताव पर फैसला नहीं लिया है। इस ट्रेड में एक से ज्यादा फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

लिविंगस्टोन को सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले ऑक्शन में 13 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे। आरसीबी ने उन्हें मेगा ऑक्शन 2025 में 8.75 करोड़ रुपए में खरीदा था।

सीएसके की ओर से खलील अहमद को ट्रेड का हिस्सा बनाने की चर्चा भी हुई है। हालांकि इस जानकारी की पूरी पुष्टि नहीं है। इसकी एक वजह यह भी है कि हैदराबाद ने हाल ही में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन को अपने साथ जोड़ा है।

लिविंगस्टोन के अलावा सीएसके का एक अन्य खिलाड़ी भी इस बातचीत का हिस्सा है। ट्रेड में एक से ज्यादा खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी शामिल हैं।

ये भी देखे: भगवंत मान ने 801 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, विपक्ष पर किया हमला

You may also like