दिल्ली, 30 जुलाई 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें बिना किसी भय के अपना कर्तव्य निभाने का संदेश दिया है। अलंकरण समारोह के दौरान महानिदेशक ने कहा कि जवानों को निडर होकर अपने कर्तव्यों का निर्भीक ढंग से निर्वाह करना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा, “मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि चाहे हमारी ऑपरेशनल बटालियन हों या लॉ एंड ऑर्डर यूनिट्स, आप देशहित, जनहित और फोर्स के हित में जो भी फैसले लें और जो भी कार्रवाई करें, बशर्ते वे आपकी ड्यूटी के ईमानदारी से निर्वहन के तहत हों, उन सभी फैसलों और कार्रवाइयों की पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं।”
ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने आगे कहा, “निडर होकर अपने कर्तव्यों का निर्भीक ढंग से निर्वाह करते रहें। जहां भी जिम्मेदारी या जवाबदेही लेने की जरूरत होगी, मैं महानिदेशक के रूप में उसे स्वीकार करूंगा।”
बता दें कि नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों द्वारा पैलेट गन चलाए जाने के मामले में सवाल उठ रहे हैं। इसी दौरान CRPF महानिदेशक ने अपने जवानों द्वारा कर्तव्य निर्वहन में लिए गए फैसलों का पूरा समर्थन किया है।
ये भी देखे: दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद, छत्तीसगढ़ से 10 और सीआरपीएफ कंपनियां बुलाई गईं