गुरदासपुर में कार से मिला 62 लाख कैश, 2 गुजराती युवक गिरफ्तार

by Manu
गुरदासपुर पुलिस

गुरदासपुर, 03 जुलाई 2026: पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस ने शुक्रवार तड़के 62 लाख रुपये नकद कैश के साथ दो गुजराती युवकों को गिरफ्तार किया है। शहर के एंट्री पॉइंट बाबरी नाका पर वाहनों की चेकिंग के दौरान दोनों पकड़े गए।

डीएसपी शाहबाज सिंह ने बताया कि पुलिस बाबरी नाका पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाली एक सफेद क्रेटा कार को रोका गया।

कार की तलाशी लेने पर डिक्की से 62 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। दोनों युवक अहमदाबाद से श्रीनगर जा रहे थे। उनके पास न तो गाड़ी से संबंधित कोई दस्तावेज थे और न ही कैश से जुड़ा कोई प्रमाण।

दोनों युवकों को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंपा गया है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवक अहमदाबाद के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 20 साल से कम बताई जा रही है।

ये भी देखे: गुरदासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार

You may also like