चंडीगढ़, 16 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को गोरखपुर में संबोधित करते हुए एन्सेफलाइटिस की समय की परेशानियों को याद किया। साथ ही सीएम योगी ने ये भी कहा कि एन्सेफलाइटिस भी माफिया और मच्छर की तरह समाप्त हो गया है। मुझे याद है इससे पहले गोरखपुर की पहचान क्या थी। और गोरखपुर किन नामों से जाना जाता था। जो गोरखपुर की स्थिति थी वही पूरे यूपी की भी थी। लेकिन आज हम उससे उबरे हैं।
हम एक नए गोरखपुर का एक नए यूपी का एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो भूतपूर्व बदलाव आया है याद करिए। आज से सात-आठ साल पहले यही सीजन होता था जब हर जागरूक मां-बाप चिंतित होता था। लेकिन आज हम उससे उबरे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि तब स्वास्थ्य सुविधा का एकमात्र केंद्र था। और इस केंद्र में एक ही बेड पर चार-चार पेशेंट लेटे रहते थे। और वह भी ग्राउंड फ्लोर पर नहीं थर्ड फ्लोर पर बिना पंखे के था। थर्ड फ्लोर पर भी एक बेड का इंतजाम बिना पंखे और बिना टॉयलेट के। बिना अन्य सुविधा के किस प्रकार की स्थितियां वहां हुआ करती थीं यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशलिटी के साथ एन्सेफलाइटिस के इलाज के साथ-साथ हर प्रकार की बीमारियों के उपचार का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है। जो बीआरडी मेडिकल कॉलेज आज से नौ वर्ष पहले स्वयं अस्वस्थ था बीमार था। आज वह स्वास्थ्य केंद्र के एक प्रमुख केंद्र के रूप में अपने आप को तैयार करने में सफल हुआ है।
सीएम योगी बोले कि एक समय उत्तर प्रदेश के पास एक बदनुमा दाग लगा था। हर जिले का एक दुर्दांत माफिया नेतृत्व करता था। वो आपके सामने पहचान का संकट खड़ा करता था। आज माफिया समाप्त हुए माफिया से मुक्ति मिली। अब यूपी के अंदर वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
आज के दिन हमारे पास यूपी के अंदर 75 जिले हैं लेकिन 85 मेडिकल कॉलेजेस हैं और दो एम्स भी यूपी के अंदर सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। ये नए यूपी की पहचान है। पहल करने से सबकुछ हो सकता है। अब एन्सेफलाइटिस समाप्त हो गई है।
मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि हम लोगों के लिए ये सीजन बहुत कठिन होता था। एन्सेफलाइटिस से तड़पते हुए बच्चे दम तोड़ता बचपन। जिस समाज का जिस देश का बचपन असमय काल-कवलित हो जाए उसका भविष्य कैसे सुंदर होगा कैसे वह समृद्ध होगा। यही तो होता था आज से नौ साल पहले।
ये भी देखे: सीएम योगी बोले- ब्रिक्स समिट नए भारत का दर्शन कराता है