चंडीगढ़, 24 जून 2025: हरियाणा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के सभी सार्वजनिक परिवहन वाहनों को वाहन स्थान ट्रैकिंग डिवाइस (BLTD) से जोड़ दिया है। सीएम नायम सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई परिवहन विभाग की बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया। सीएम सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना को रापयचद्ध लागू किया जाए और समयसीमा तय की जाए।

निर्भया फ्रेमवर्क के अंतर्गत विकसित की गई है सेवा
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की इस सेवा को आपातकालीन सेवा 112 के साथ जोड़ा जाए। यह नई पहल राज्य में महिलाओं के लिए सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। बैठक में बताया गया कि इस सेवा को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा निर्भया फ्रेमवर्क के अंतर्गत विकसित की गई है।
इसका उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को सुरक्षित और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है, जो वास्तविक समय, स्थान डाटा और आपातकालीन चेतावनी आदि सभी सेवाएँ प्रदान करती है।
यह भी पढ़े: हरियाणा में तीन साल तक नहीं बनेंगे नए जिले, इस कारण रुका मामला