गयाजी, 10 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव परिवार के साथ शनिवार को एकदिवसीय दौरे पर गयाजी पहुंचे। बोधगया के शंकराचार्य मठ में कुलदेवी मां वराह देवी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मठ परिसर वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। धार्मिक आचार्यों और पुरोहितों की मौजूदगी में पूजा-अनुष्ठान पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न कराया गया।
शंकराचार्य मठ में मुख्यमंत्री ने कुलदेवी मां वराह देवी के दर्शन किए। विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में माथा टेककर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन और संतों का आशीर्वाद लेने से मन को शांति मिलती है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मैं मठों की नगरी उज्जैन से आते हूं। मठ-मंदिरों के प्रति उनकी विशेष आस्था है। सनातन परंपरा में धार्मिक स्थलों का महत्व केवल पूजा तक सीमित नहीं है। बल्कि ये स्थान समाज को संस्कार सेवा और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का कार्य करते हैं। धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन से आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है।
ये भी देखे: काशी पहुंचे मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव, एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन का आगाज