चोरी करने गए चोर को लगा करंट, मौत

by TheUnmuteHindi
चोरी करने गए चोर को लगा करंट, मौत

नई दिल्ली, 11 सितंबर : चोरी करने आए चोर को करंट लगने के कारण उसकी मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार भवानीगंज थाने के ग्राम बिथरिया में करंट की चपेट में आने से एक चोर की मौत हो गयी। घटना के बाद उसके साथी फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। मृतक सीतापुर जिले का निवासी था। पुलिस को उसके शव से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक देसी कट्टा भी मिला है। वह बिथरियां में मो.जकील के घर में चोरी करके दूसरे गांव में चोरी करने जा रहा था।

You may also like