रायपुर, 10 अक्तूबर 2025: पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के एक कैंसर से जूझ रहे युवक की फ्लाइट में मौत हो गई। दुर्गापुर से मुंबई इलाज के लिए जा रहे गौतम बाउड़ी गुरुवार रात इंडिगो की फ्लाइट में अचानक बेहोश हो गए। पायलट ने तुरंत रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दुर्गापुर से मुंबई के लिए रवाना हुई फ्लाइट में सवार गौतम ब्लड कैंसर से लड़ रहे थे। मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में बेहतर उपचार की उम्मीद में वे सफर कर रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे सीट से गिर पड़े। फ्लाइट क्रू ने तुरंत मेडिकल मदद की कोशिश की लेकिन हालत गंभीर देख पायलट ने रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया।
ये भी देखे: जयपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान में तकनीकी खराबी, कुछ मिनट बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग