नंदीग्राम, 09 अक्टूबर 2026: बंगाल तमिलनाडु पुडुचेरी की पांच विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा के उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार को आ गए। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटें भाजपा ने जीत ली है। तमिलनाडु की दो सीटों पर टीवीके ने कब्जा किया।
पुडुचेरी की एक विधानसभा सीट पर एनडीए ने जीत हासिल की। असम के नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है।
नंदीग्राम सीट पर भाजपा प्रत्याशी हसीरानी रथ 122753 वोटों से जीत गईं हैं। उन्हें कुल 164427 वोट मिले। हसीरानी ने इस सीट पर सीएम शुभेंदु अधिकारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
हसीरानी ने 1,22,753 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। यह 1967 के सीट के अस्तित्व में आने के बाद जीत का सबसे बड़ा अंतर है।
इससे पहले सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड 2016 में शुभेंदु अधिकारी के नाम था। तब उन्होंने टीएमसी के टिकट पर सीपीआई के अब्दुल कबीर शेख को 81,230 वोटों से हराया था।
ये भी देखे: पटना के बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, बीजेपी हारी, RJD की जमानत जब्त