बांगलादेश ने भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले से मिलाया हाथ
जार्ज सोरोस के बेटे से की मुलाकात
नई दिल्ली, 30 जनवरी : बांगलादेश में यूनुस सरकार की ओर से लगातार भारत के विरोधियों के साथ हाथ मिलाया जा रहा है। अब ताजा मामले में बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार भारत के दुश्मनों को गले लगाने से पीछे नहीं हट रही। ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के लीडर और भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले जॉर्ज सोरोस के बेटे एलेक्स सोरोस ने मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की। एलेक्स सोरोस अपने पिता जॉर्ज सोरोस के मालदार एनजीओ द ओपन सोसायटी फाउंडेशन के चेयरमैन हैं। बता दें कि सेरोस ने यूनुस सरकार को आर्थिक मदद देने का वादा किया है। मोहम्मद यूनुस से मुलाकात के बाद एलेक्स सोरोस ने एक्स पर पोस्ट किया, मानवाधिकारों के चैम्पियन और ओपन सोसायटी के पुराने मित्र मोहम्मद यूनुस से मिलने के लिए ढाका वापस आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह बांग्लादेश के लिए बदलाव का एक महत्वपूर्ण समय है और हमने महत्वपूर्ण सुधारों और निवेशों पर सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की है।
बांगलादेश ने भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले से मिलाया हाथ
जार्ज सोरोस के बेटे से की मुलाकात
66
previous post