मेलबर्न, 27 दिसंबर 2025: एशेज सीरीज में इंग्लैंड ने शानदार वापसी की है। पहले तीन मैच हारने के बाद चौथे टेस्ट में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। यह जीत इंग्लैंड के लिए 5468 दिन बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर मिली पहली टेस्ट जीत है। इसके साथ ही इंग्लैंड बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली दूसरी टीम भी बन गई। इससे पहले भारत ने 2018 और 2020 में कंगारुओं को इसी मैदान पर शिकस्त दी थी।
मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई। माइकल नेसर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा ने 29, एलेक्स कैरी ने 20, कैमरन ग्रीन ने 17, ट्रेविस हेड ने 12 और जेक वेदरल्ड ने 10 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने 5 विकेट झटके। गस एटकिंसन ने 2 विकेट लिए।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया सिर्फ़ 132 रन पर ऑलआउट
दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया 34.3 ओवर में 132 रन पर ऑलआउट हो गई। ट्रेविस हेड ने 67 गेंदों पर 46 रन बनाए। कप्तान स्टीव स्मिथ ने 24 और कैमरन ग्रीन ने 19 रन जोड़े। इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्स ने 4 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 3 विकेट चटकाए।
इस तरह इंग्लैंड को जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य मिला। टीम ने यह लक्ष्य 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया अब सीरीज में 3-1 से आगे है। पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी में खेला जाएगा।
ये भी देखे: ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच के बीच बजा भारतीय राष्ट्रगान