4
चंडीगढ़, 25 मई 2026: MI बनाम RR रिजल्ट: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) को 30 रन से हराया। जीत के साथ राजस्थान ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 175 रन ही बना सकी।
प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चार टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
गुजरात टाइटंस
सनराइजर्स हैदराबाद
राजस्थान रॉयल्स।
अब 26 मई को क्वालीफायर-1 में बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगे। वहीं 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स भिड़ेंगी।
ये भी देखे: KKR बनाम DC: दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता को 40 रन से हराया,दोनों टीम प्लेऑफ से बाहर