अमन सहरावत का हुआ जोरदार स्वागत

by TheUnmuteHindi
अमन सहरावत का हुआ जोरदार स्वागत

नई दिल्ली, 14 अगस्त : पेरिस ओलंपिक में भारत के सबसे कम उम्र के व्यक्तिगत पदक विजेता अमन सहरावत 21 वर्षीय खिलाड़ी का आज यहां पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। एक मुलाकात में अमन ने कहा,‘अब मेरा लक्ष्य ओलंपिक में पदक का रंग बदलना है। मैं स्वर्ण पदक जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा। अमन सहरावत जब पेरिस ओलंपिक में कांस्य के लिए उतरे तो उन्होंने खुद पर कोई दबाव नहीं बनने दिया और इसे एक राज्य स्तरीय मैच की तरह ही लिया।

You may also like