27
नई दिल्ली, 19 सितंबर : आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जानकारी देते बताया कि इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास छोडऩे का फैसला लिया। दिल्ली के निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी सरकारी सुविधाएं छोड़ देंगे और 15 दिनों में अपना आधिकारिक आवास छोडक़र आम नागरिक की तरह रहने लगेंगे। आतिशी के शपथ ग्रहण के लिए 21 तारीख का प्रस्तावदिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे पत्र में नामित मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख प्रस्तावित की है।