मुंबई हावड़ा मेल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

by TheUnmuteHindi
मुंबई हावड़ा मेल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली, 15 अक्तूबर : मुंबई-हावड़ा मेल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद लोगों में हफड़ा दफड़ी का माहौल है। पहले ऐसी ही धमकी एयर इंडिया की फ्लाइट को भी मिली थी। यह संदेश आज सुबह करीब चार बजे ऑफ-कंट्रोल को मिला। इसके बाद ट्रेन अधिकारियों ने तुरंत ट्रेन नंबर 12809 को जलगांव स्टेशन पर रोककर इसकी जांच की। करीब दो घंटे तक ट्रेन की बारीकी से जांच की गई, लेकिन उसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद ट्रेन को उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। धमकी का संदेश सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दिया गया था। फजलुद्दीन नाम के एक अकाउंट के माध्यम से ट्रेन को उड़ाने की धमकी दी गई। पोस्ट में लिखा था कि क्या रे हिंदुस्तानी रेलवे, आज सुबह खून के आंसू रोओगे तुम लोग। आज फ्लाइट में भी बम रखा गया है और 12809 ट्रेन में भी। नासिक आने से पहले बड़ा धमाका होगा, जिसे लेकर हफड़ा दफड़ी मच गई तथा लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस द्वारा उचित कदम उठाया गया।

You may also like