नई दिल्ली, 15 अक्तूबर : बिहार में उप चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को उस समय झटका लगा जब पार्टी के सीनियर नेताओं की ओर से इस्तीफा दिया गया। जानकारी के अनुसार दरअसल, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष-सह-क्षेत्रीय प्रभारी अजय कुशवाहा और प्रदेश महासचिव डॉ. परमानंद कुशवाहा ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वहीं, इनके साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी सामूहिक रूप से पार्टी छोडऩे की घोषणा की। इस्तीफे का प्रमुख कारण पार्टी में अनुशासनहीनता को बताया गया है। इस्तीफा देने वालों में सुरेन्द्र कुशवाहा (प्रदेश सचिव), वंदकांता सिन्हा (पूर्व जिला पार्षद), अयोध्या कुमार, प्रभाकर, कमलेश कुमार (पैक्स अध्यक्ष), गौतम कुशवाहा, संजीव कुमार, छोटू प्रसाद, संदु कुशवाहा, संजीत कुमार, रायचूर सिंह, राममोहन सिंह शामिल हैं। इन नेताओं द्वारा इस्तीफा देने के कारण पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को झटका, कई नेताओं ने दिया इस्तीफा
91
previous post