योगी ने किया मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम को नमन

by TheUnmuteHindi
योगी ने किया मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम को नमन

नई दिल्ली, 15 अक्तूबर : भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन और महान वैज्ञानिक डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की आज (15 अक्टूबर) जयंती है, जिसे लेकर सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न, मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन! भारत को एक परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उनका प्रेरणादायक जीवन हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए साहस व ऊर्जा प्रदान करता है। देश और दुनिया में उनके करोड़ों प्रशंसक उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें याद किया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का प्रेरणादायक जीवन हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए साहस देता है। सीएम योगी के साथ-साथ प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम ने भी उन्हें नमन किया है।

You may also like