गुरपतवंत पन्नु की हत्या की साजिश रचने के आरोप में व्यक्ति की हुई गिरफ्तारी

by TheUnmuteHindi
गुरपतवंत पन्नु की हत्या की साजिश रचने के आरोप में व्यक्ति की हुई गिरफ्तारी

नई दिल्ली, 15 अक्तूबर : गुरपतवंत पन्नु की हत्या की साजिश रचने के आरोप में एक व्यकित को गिरफ्तार करने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार इस मामले में भारत ने अमेरिका को बताया कि उसने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है जिसे अमेरिकी न्याय विभाग यानि के एक आरोपपत्र में के रूप में पहचाना गया था। इस व्यक्ति पर अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रचने का आरोप था, जो अमेरिकी धरती पर अंजाम दिया जाना था। यह जानकारी एक अमेरिकी अधिकारी ने को दी। भारत ने अमेरिका को यह भी बताया कि अब सरकारी अधिकारी नहीं है और इस मामले की जांच के लिए बनाई गई उच्च स्तरीय समिति अन्य कडिय़ों की जांच कर रही है। इस भारतीय समिति के सदस्य वॉशिंगटन डीसी की यात्रा पर जा रहे हैं और वहां अमेरिकी अधिकारियों से मिलकर अपने निष्कर्ष साझा करेंगे और अमेरिकी जांच से संबंधित जानकारी हासिल करेंगे। अमेरिकी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। अब उक्त व्यक्ति से पूछताछ की जाएगी तथा आगे की कार्रवाई आरंभ है।

You may also like