54
नई दिल्ली, 15 अक्तूबर : भारत ने हाल में बारिश से प्रभावित कानपुर टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ इसी तरह का रवैया अपनाया था। इस मैच में बारिश के कारण दो दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी, लेकिन भारत ने आखिर में सात विकेट से जीत दर्ज की थी। इस पर भारत के कोच गौतम गंभीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले तीन टेस्ट मैच की शृंखला से पूर्व संवाददाताओं से कहा, ‘हमें उन पर लगाम लगाने की क्या जरूरत है। अगर वह नैसर्गिक क्रिकेट खेल सकते हैं, अगर वह एक दिन में 400 से 500 रन बना सकते हैं तो इसमें क्या गलत है। हम जितना अधिक जोखिम उतना फायदा का रवैया जारी रखेंगे। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह टेस्ट क्रिकेट में अपने बल्लेबाजों पर लगाम नहीं लगाएंगे, क्योंकि जितना अधिक जोखिम लिया जाएगा उतना ही फायदा भी होगा।