इजरायल ने लेबनान में किया हवाई हमला, कई मरे

by TheUnmuteHindi
इजरायल ने लेबनान में किया हवाई हमला, कई मरे

नई दिल्ली, 15 अक्तूबर : इजरायल द्वारा उत्तर लेबनान में बड़ा हवाई हमला करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हमले में कई लोगों के मारे जाने की सूचना है। लेबनान के रेड क्रॉस ने यह जानकारी दी। यह हमला सोमवार को ऐतो गांव में एक छोटे से अपार्टमेंट पर किया गया जो देश के दक्षिण और पूर्व में हिजबुल्ला चरमपंथी समूह के प्रभुत्व वाले इलाकों से दूर है। इस्राइल की सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई और यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हमले में किसे निशाना बनाया गया। इससे कुछ घंटे पहले गाजा पट्टी में एक अस्पताल परिसर पर इस्राइली हवाई हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और हमले के चलते युद्ध से विस्थापित लोगों के लिए बनाए गए एक शरणार्थी शिविर में आग लग जाने से कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इस्राइली सेना ने कहा कि उसने नागरिकों के बीच छिपे आतंकवादियों को निशाना बनाया था। हालांकि उसने कोई सबूत नहीं दिया। हाल के महीनों में इस्राइल ने कई बार भीड़ वाले शरणार्थी शिविरों और तंबुओं में बनाए गए शिविरों पर हमला किया है और आरोप लगाया है कि हमास के लड़ाके हमलों के लिए इनका इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे लेकर इजरायल द्वारा लगातार हमले जारी हैं तथा अब लेबनान में किया गया है।

You may also like