नई दिल्ली, 14 अक्तूबर : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कानपुर-इटावा एलिवेटेड हाईवे पर भौती ढाल के पास एक दर्दनाक हादसा होने के कारण पांच लोगों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार सुबह डंपर द्वारा अचानक ब्रेक मारने के कारण पीछे चल रही ऑल्टो कार उसमें जा टकराई, इसके बाद ऑल्टो के पीछे चल रहे ट्राला ने टक्कर मार दी। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कानपुर-इटावा एलिवेटेड हाईवे पर भौती ढाल के पास हुआ। कानपुर इटावा एलिवेटेड हाईवे पर भौंती ढाल पर आगे चल रहे खाली डंपर द्वारा अचानक ब्रेक मारने पर पीछे चल रही आल्टो कार उसमें टकराई । इसके बाद पीछे से आ रहे सरिया लदे ट्राला द्वारा टक्कर लगने पर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दोनों गाडिय़ों के बीच फंस गई। जिसमें दबकर पीएसआइटी के दो छात्रों, दो छात्राओं और चालक समेत पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है तथा पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
हादसे में विद्यार्थियों सहित पांच की मौत
133