58
नई दिल्ली, 14 अक्तूबर : विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (डब्ल्यूटीएसए) सम्मेलन चार वर्षों के अंतराल पर आयोजित किया जाता है। इसमें स्वीकृत सिफारिशें और प्रस्ताव संचार प्रौद्योगिकियों के विकास की दिशा तय करते हैं। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्तूबर को भारत में संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) द्वारा आयोजित किए जाने वाले पहले दूरसंचार मानक सम्मेलन और भारत मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) का उद्घाटन कर सकते हैं। दोनों कार्यक्रमों के आयोजकों द्वारा भेजे गए निमंत्रण में यह जानकारी दी गई।