एयर इंडिया की फ्लाईट में बम होने की धमकी से मची हफड़ा दफड़ी

by TheUnmuteHindi
एयर इंडिया की फ्लाईट में बम होने की धमकी से मची हफड़ा दफड़ी

नई दिल्ली, 14 अक्तूबर : एयर इंडिया की फलाईट में अचानक बम होने की सूचना मिलने के बाद पूरी तरह हफड़ा दफड़ी मच गई। जानकारी के अनुसार यह फलाइट मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही थी, जिसे धमकी के बाद सुरक्षा कारणों से दिल्ली हवाईअड्डे पर डायवर्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि विमान को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतारा गया है, और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विमान फिलहाल इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ा है, और यात्रियों और की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे टाला गया है।

You may also like