58
नई दिल्ली, 12 अक्तूबर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ‘विजयादशमी का त्योहार अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इस त्योहार के साथ गरिमा, कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी, आचरण में शुचिता, विनम्रता और न्याय के लिए साहसपूर्ण संघर्ष की कई प्रेरक कहानियां जुड़ी हुई हैं। ये कहानियां हमारी प्रेरणा का स्रोत होनी चाहिए।’ शुक्रवार को विजयादशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार उच्च मानवीय आदर्शों में अपनी आस्था को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्रपति ने कहा कि आस्था और उत्साह का यह त्योहार सभी के लिए सफलता, समृद्धि और खुशी लाए।