नई दिल्ली, 11 अक्तूबर : बांगलादेश में प्रसिद्ध हिंदू मंदिर में देवी माता के मुकुट चोरी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार बांग्लादेश के सतखिरा जिले के श्यामनगर स्थित जेशोरेश्वरी मंदिर से मां काली का मुकुट चोरी हो गया है। यह मुकुट मार्च 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर की यात्रा के दौरान उपहार में दिया गया था। चोरी गुरुवार को दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे के बीच हुई, जब मंदिर के पुजारी दिलीप मुखर्जी पूजा के बाद चले गए थे। इसके बाद सफाई कर्मचारियों को पता चला कि देवता के सिर से मुकुट गायब है। इस संबंधी पुलिस अािध्कारियों ने बताया कि चोर की पहचान करने के लिए मंदिर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। चोरी हुआ मुकुट चांदी और सोने की परत से बना है, जो सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोर को दबोच लिया जाएगा।
बांगलादेश में हिंदू मंदिर से माता का मुकुट चोरी
61
previous post