मैं पार्टी विधायकों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया : उमर अब्दुल्ला

by TheUnmuteHindi
मैं पार्टी विधायकों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया : उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर, 11 अक्तूबर : विधायक दल ने अपना नेता तय कर लिया है और मैं पार्टी विधायकों का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं, कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे सरकार बनाने का दावा पेश करने का मौका दिया। बता दें कि उमर अब्दुल्ला ने नेशनल कांंफ्रेंस (नेकां) के विधायक को उन्हें अपना नेता चुन लिया है। नेता चुने जाने के बाद उमर ने बातचीत करते कहा, ‘जो फैसला किया गया है, उसके बारे में आप सभी को जानकारी है। नेकां विधायक दल की बैठक हुई, उन्होंने कहा कि सात में से चार निर्दलीय विधायकों ने पार्टी को समर्थन दिया है, जिससे पार्टी का विधानसभा में आंकड़ा बढक़र 46 हो गया है। अब्दुल्ला ने कहा, ‘कांग्रेस के साथ बातचीत की जा रही है। उन्हें फैसला करने के लिए एक दिन का वक्त दिया गया है। जैसे ही वे हमें समर्थन पत्र देंगे, मैं सरकार बनाने का दावा पेश करूंगा।’ जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों में नेकां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, पार्टी को 42 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, अपने सहयोगियों— कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के साथ वह विधानसभा में आसानी से बहुमत से आंकड़े तक पहुंच गई है। इसलिए अब विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुन लिया है।

You may also like