मुंबई, 10 अक्तूबर : दिगज उद्योगपति रत्न टाटा का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया, जहां हजारों की संख्या में उनके चाहने वालों तथा राजनीतिक, सामाजिक शख्सीयतों ने शिरकत करके उनको श्रद्धांजलि भी दी। मुंबई पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इससे पहले, उनके पार्थिव शरीर को नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का बुधवार रात एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 86 वर्ष के थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मुकेश अंबानी और कुमार मंगलम बिड़ला समेत राजनीति, खेल और बिजनेस से जुड़ी कई हस्तियों ने टाटा को श्रद्धांजलि दी। वर्ली स्थित शवदाह गृह में टाटा के सौतेले भाई नवल टाटा समेत उनके परिवार के सदस्य और टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन समेत शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे सहित अन्य लोग भी शवदाह गृह में उपस्थित थे। रत्न टाटा के चले जाने सेउनके फेनस में काफी निराशा देखने को मिल रही है।
दिगज उद्योगपति रत्न टाटा को हजारों नम आंखों ने दी विदाई
62
previous post