बेरूत, 11 अक्टूबर : इजरायल द्वारा तीव्र हमलों का दौर लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार गत दिवस इजरायल द्वारा बेरुत में किए गए हवाई हमलों में कई लोगों के मारे जाने की सूचना है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इन हमलों के बाद लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्ला आतंकवादियों के साथ इस्राइल का खूनी संघर्ष और बढ़ गया। हमलों में पश्चिमी बेरूत के अलग-अलग इलाकों में स्थित दो आवासीय भवनों को निशाना बनाया गया।इनमें से एक इमारत ढह गई और दूसरी इमारत की निचली मंजिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। हिजबुल्ला और इस्राइल के बीच हाल के कुछ हफ्तों से भीषण संघर्ष जारी है। इससे पहले, फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि गाजा में विस्थापितों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर बृहस्पतिवार को इस्राइली हमले में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी। इजरायल द्वारा हमलों का दौर जारी है तथा लोगों में काफी सहम देखने को मिल रहा है।
इजरायल ने किए बेरुत में हवाई हमले तेज, कई मरे
119
previous post