नई दिल्ली, 10 अक्तूबर : वाराणसी में एक कार व डंपर के बीच हुए भयानक हादसे के दौरान एक परिवार के चार लेगों की मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार बिहाड़ा गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप गुरुवार की भोर में बड़ा हादसा हुआ। एक ढाबे के पास हाईवे पर खड़े डंपर में विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पीछे से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे। जिसमें 12 वर्षीय एक बच्चा घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह भोर में मार्निंग वॉक करने वालों ने देखा कि एक डंपर में कार फंसी है। उसमें लोग घायल फंसे हैं। वहीं घटना के बाद डंपर चालक क्षतिग्रस्त कार को छोडक़र वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। घटनास्थल से डंपर 100 मीटर दूर जा चुका था। इसी दौरान लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को निकलवाने के साथ एंबुलेंस बुलाकर ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया। जिसमें चार लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायल थे। इस हादसे के कारण इलाके में काफी सहम का माहौल है।
डंपर से कार टकराने के कारण हुआ भयानक हादसा
57
previous post